google-site-verification=GA5g3ZcAHYmGBnYfDbJUkVIuTPd9KuuYBY3uLxdWAbY PEG ratio Calculator : (Price / Earnings to Growth Ratio) PEG Ratio

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Adsto Widget

Responsive Advertisement

PEG ratio Calculator : (Price / Earnings to Growth Ratio) PEG Ratio

               '(Price / Earnings to Growth Ratio) PEG Ratio' एक Valuation Ratio है जो बाकी Ratio की तरह हमे कंपनी के Fundamental analysis करने के लिए उपयोगी हैं।


                                  PEG Ratio


    (Price / Earnings to Growth Ratio) PEG Ratio हमे ये बताता है की एक कंपनी अपने Earnings Growth की तुलना में Overvalued है या Undervalued 

          PEG Ratio को समझने से पहले P/E Ratio के बारे में जानना होगा जब P/E Ratio से कंपनियों का analysis किया जाता है तो Low P/E Ratio वाली कंपनियों को Undervalued और High P/E Ratio वाली कंपनियों को Overvalued माना जाता है पर ऐसा मानना हमेशा सही नही होता अकसर बहुत अच्छी और High Growth कंपनियों का P/E Ratio थोड़ा ज्यादा होता हैं ऐसे में हम लोग सिर्फ P/E Ratio को देखेगे तो हम हमेशा अच्छी High Growth कंपनियों को Overvalued मानेगे और ऐसी कंपनियों में हम Invest नहीं करेगे।


Read also : (PRICE TO EARNINGS RATIO) P/E Ratio


         पर Indian के बड़े बड़े Investor's ने सबसे ज्यादा पैसा ऐसी ही HighP/E Ratio वाली कंपनियों में बनाया है।

  P/E Ratio की इसी कमी को देखते हुए PEG Ratio की शुरुआत हुई थी।

         PEG Ratio पहली बार Mario Farina नाम के Investor ने साल 1969 में Publish अपनी Book "A Beginner's Guide To Successful Investor's In Stock Market" में बताया था, पर PEG Ratio को दुनिया भर मे popular किया America के प्रसिद्ध Investor Peter Lynch ने उन्होंने साल 1989 में Publish अपनी Book "One Up On Wall Street" में PEG Ratio से कंपनियों को Value करने का तरीका बताया। 

 PEG Ratio को निकाल ने के लिए कंपनी के P/E Ratio को कंपनी के Earning Growth से divide करना होगा, 


अगर एक कंपनी का PEG Ratio <1से कम है तो उस कंपनी को आम तौर पर Undervalued माना जाता है,  

    अगर कंपनी का PEG Ratio =1 है तो आम तौर पर ये माना जाता है की कंपनी ना Undervalued है ना Overvalued यानी कंपनी की Valuation सही है, 

       पर अगर कंपनी का PEG Ratio 1> से ज्यादा है तो आम तौर पर उस कंपनी को Overvalued माना जाता है 

 उदाहरण :-

        मान लेते है की AB Ltd. और DC Ltd. दो कंपनिया है और दोनो कंपनियों का P/E Ratio = 15 है पर AB Ltd. Earnings Growth = 10% है वही DC Ltd. की Earnings Growth = 20% है,

        यहा पर अगर हम सिर्फ P/E Ratio से दोनो कंपनियों की तुलना करेगे तो AB Ltd. और DC Ltd. दोनो का P/E Ratio 15 है इस वजह से दोनो कंपनियों का Valuation same है पर अगर हम दोनो कंपनियों के PEG Ratio की तुलना करें तो हमें कुछ और ही पता चलेगा,

 AB Ltd. का PEG Ratio है, 

PEG Ratio =P/E Ratio / Earning Growth =

PEG Ratio = 15 / 10 = 1.5 


DC Ltd. का PEG Ratio है,

PEG Ratio = P/E Ratio / Earning Growth =

PEG Ratio = 15 / 20 = 0.75

      यानी यहां पर AB Ltd. का PEG Ratio 1.5 है जो >1 से ज्यादा है और इस लिए AB Ltd. को PEG Ratio के हिसाब से Overvalued माना जाएगा वही DC Ltd. का PEG Ratio 0.75 है जो <1 से कम है और इस लिए DC Ltd. को PEG Ratio के हिसाब से Undervalued माना जाएगा।

                       PEG Ratio को P/E Ratio से अच्छा इस लिए माना जाता है क्योंकि PEG Ratio कंपनियों के Growth का भी ध्यान रखती है, वही P/E Ratio सिर्फ कंपनियों के cheapness (सस्तता) पर ध्यान देती है और P/E Ratio की इसी कमी की वजह से अकसर Investor's ऐसी कंपनियों में Invest कर देते है जिनका P/E Ratio तो कम होता है पर वो कंपनिया बहुत ही बुरी होती है और समय के साथ और बुरी होती चली जाती है जिससे हमारा पूरा Investment डूब जाता है।

   किसी कंपनी के PEG Ratio को जानने के लिए हमें खुद से उसे calculation करने की जरुरत नहीं है हम हर कंपनी के PEG Ratio को आसानी से कई web site पर देख सकते है Money control.com फिर screener.in जैसी web site

        ज्यादातर long-term में अकसर उन कंपनियों ने ज्यादा Return दिया है जिनका PEG Ratio Investment करते वक्त 0 से 1 के बिच रहा था वही जब Investment करते वक्त कंपनियों का PEG Ratio >1 से ज्यादा था तो ऐसे में long-term में कंपनियों ने पहले से कम या negative में दिए हैं।

    किसी भी कंपनी का Analysis करते वक्त उसका PEG Ratio ध्यान में रखना चाहिए,

   long-term में जरूर उन कंपनियों में हमे अच्छा Profit हो सकता है जिनका PEG Ratio Investment करते वक्त 0 से 1 बिच है,

     लेकिन एक Ratio check करके कभी भी Investment नही करना चाहिए PEG Ratio को हमें पूरे Analysis में एक Important point की तरह लेना चाहिए ना कि Final Decision लेने के लिए

 Read also :   Earnings Per Share (EPS)



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ