google-site-verification=GA5g3ZcAHYmGBnYfDbJUkVIuTPd9KuuYBY3uLxdWAbY Value Investing, value investing hindi

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Adsto Widget

Responsive Advertisement

Value Investing, value investing hindi

        Stock Market में Investing करने के कई तरीके है लेकिन 'Value Investing' सबसे ज्यादा Profit देने वाली पद्धति है।


                           Value Investing


Price और Value :-

          जब आप Market में कुछ खरीद ने जाते हो तो आप पता कर लेते हो कोन सी चीजे आज Market में  महंगी मिल रही है और कोन सी सस्ती, आप उस चीज की value को उसकी Price के साथ compare (तुलना) करते हो और उसकी मदद से पता कर लेते हो की वो चीज महंगी मिल रही है या सस्ती अगर आप Price और Value के बीच confuse हो रहे हो तो, 

     Warren Buffett ने Price और Value को simple भाषा में समझाया है वो कहते है, "जो आप Pay करते हो वो Price होती है और बदले में जो आपको मिलती है वो Value होती है."


Overvalued और Undervalued :-

           अगर आप किसी चीज के लिए ज्यादा Price pay कर रहे हो और बदले में आपको कम Value मिल रही है तो उसका मतलब है कि वो चीज Overvalued है

            जब आप किसी चीज के लिए कम Price pay कर रहे हों और बदले में आपको ज्यादा Value मिल रही है तो उसका मतलब है की वो चीज Undervalued है।

              जब कोई Stock उसकी Value से ज्यादा Price पर trade कर रहा होता है तब उसे Overvalued Stock कहते है, और जब कोई Stock उसकी Value से कम Price पर trade कर रहा होता है  तब उसे Undervalued Stock कहते है।


Value Investing :-

                         जब कोई बहुत अच्छा Fundamental और Growth वाली कंपनी उसके Intrinsic value से कम value पर मिलती है तो उसे value Investing कहते हैं।

    shopping में अकसर अच्छी चीजों पर discount मिलता है तब हम उसे BUY करते है तब हमे ₹100 की चीज ₹80 या ₹70 में मिल जाती हैं।

       Value Investing हमे बिलकुल ऐसे ही Stock BUY करना सिखाता है, 

                  जब कोई बहुत अच्छा Fundamental और Growth वाली कंपनी उसके Intrinsic value से कम value पर मिलती है तो उसे value Investing कहते हैं।

     Value Investing एक Investment strategy जिसमें किसी Stock को तब BUY किया जाता हैं जब वो discount में मिल रहा हो। 

      उदाहरण :- 

  • ​ कोरोना काल के दौरान Reliance Industries 18-March-2020 को उसकी Stock Price ₹959.41per Share तक गिर गई थी जब की उसके Fundamental और Manegement में कोई बदलाव नहीं आया था बाद में आज 17-August-2021 उसकी Stock Price ₹2164.25 per Share तक पहुंच गए हैं।
  • उसी तरह Tata Motors की Stock Price  9-April-2020 को ₹74.60 per Share तक गिर गई थी और आज 17-August-2021 को उसकी Stock Price ₹297.70 per Share तक पहुंच चुकी है।

         जैसी कई सारी कंपनियों के Stock Price कम Value पर मिल रही थी जिनकी आज के Time में Value कई गुना बढ गई हैं।       

               अगर किसी Share की Price ₹1000 चल रही है तो ये जरूरी नहीं कि उस Share की value ₹1000 हो कुछ Share की Value ₹1000 भी हो सकती है या उससे कम भी हो सकती है।

                    कंपनी का Analysis करके उसके Business को समझ कर और उसके सारे पहलू देख कर आप कंपनी का Valuation निकाल सकते हो।

    Value Investing की शुरुआत Benjamin Graham और David Dodd ने की थी।

  दोनों ने सबसे पहले साल 1934 में अपनी पहली Publish Book 'Security Analysis' में Value Investing से Stock BUY करने की सलाह दी थी।

    उसके बाद साल 1949 में अपनी दूसरी Publish Book 'The Intelligent Investor' में बहुत अच्छे से समझाया है।


Value Investing को समझ ने के लिए हमे उसके 3 basic सिद्धातों को समझना होगा जो इस तरह है।

3 basic सिद्धांत :-

(1) Price और Value दोनों अलग अलग चीजे होती है।

     Value:-           

              Value Investing के हिसाब से हर कंपनी की एक Value होती है जिसे Intrinsic value कहा जाता है, और एक कंपनी की Intrinsic value उस कंपनी के Financial Strength और Future Growth पर depend होती हैं। 

      Price:-            

                   वही हर कंपनी का Stock का Price Market पर depend करता है और कंपनी की Stock Price अपने Intrinsic value से कम ज्यादा या बरोबर हो सकती हैं।

                 अगर एक कंपनी की Intrinsic value ₹100 per Share है तो हो सकता है की उसका Stock Price ₹120/ ₹150 या ₹70/₹50 हो।

        Value Investing हम किसी Stock को तभी BUY करते है जब उसकी Stock Price उसके Intrinsic value per Share से कम हो।


(2) Stock Market में उतार चढाव होना risk नही पर opportunity हैं।

       ज्यादातर Finance में ए माना जाता है की किसी Stock की Price जितनी तेजी से change होती है वो Stock उतना ही Risky होता है, लेकिन Value Investing इस logic को बिलकुल नहीं मानता उसके अनुसार Share Price की तेजी से बदल ने की वजह से ही  Stock Price उसके Intrinsic value  से कम हो जाती है और हमे Undervalued Stock BUY करने का अवसर मिलता हैं।


(3) किसी भी Stock की Price long-term में उसके Intrinsic value पर ही जाता हैं।

              short term में किसी भी Stock की Price कम या ज्यादा हो सकती है पर long-term में अपने Intrinsic value को ही Follow करती हैं।

        दुनिया के सबसे बड़े और सबसे सफल Investor जैसे,

  Warren Buffett, Charlie Munger, Howard Marks, Seth Klarman, Raamdeo Agrawal, Vijay kedia, Radhakishan Damani इन सभी ने इसी Value Investing पद्धति का उपयोग करके लाखो करोड़ों  रुपिया कमाया हैं।


Read also : Benjamin Graham Success Story

Read also : warren buffett Success Story

Read also : Porinju Veliyath success story



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ